रांची, दिसम्बर 7 -- रांची, संवाददाता। एचईसी मज़दूर संघ की बैठक रविवार को बीएमएस कार्यालय में हुई। बैठक में अध्यक्ष रविकांत और महामंत्री रमाशंकर प्रसाद समेत कर्मचारी मौजूद रहे। दिल्ली में आयोजित ऑल इंडिया पीएसयू की बैठक के निष्कर्षों पर संघ ने विस्तृत चर्चा की। महामंत्री प्रसाद ने बताया कि उन्होंने केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर एचईसी की मौजूदा स्थिति से अवगत कराया है और केंद्र सरकार स्तर पर लगातार समीक्षा जारी है। बैठक में सप्लाई कर्मियों को एचईसी की रीढ़ बताते हुए उनकी समस्याओं और सुरक्षा पर प्रबंधन का ध्यान केंद्रित करने की मांग उठी। कर्मचारियों ने विभागीय व व्यक्तिगत समस्याएं रखीं। संघ ने भरोसा दिया कि सभी मुद्दों को संकलित कर जल्द ही सीएमडी को विस्तृत ज्ञापन सौंपा जाएगा। संघ नेतृत्व ने कहा कि एचईसी के पुनरुत्थान के लिए केंद्र सरकार ...