रांची, सितम्बर 28 -- रांची। मान्यता प्राप्त यूनियन की ओर से एचईसी के मजदूरों के लंबित मुद्दों को लेकर 12 अक्तूबर को एफएफपी शेड में आमसभा की जाएगी। आमसभा दोपहर एक बजे होगी। इसमें स्थायी मजदूरों की वर्ष 2023 से लंबित पदोन्नति, पीएफ भुगतान पर लगी रोक, सप्लाई मजदूरों के छह परिवर्तनशील महंगाई भत्ते के भुगतान, ग्रेडेशन पर लगी रोक हटाने, ईएल, सीएल और बोनस के भुगतान समेत अन्य मांगों पर चर्चा होगी। इसके बाद मजदूरों की सहमति से आंदोलन की रूपरेखा की घोषणा की जाएगी। यूनियन ने इन मुद्दों पर प्रबंधन से 10 अक्तूबर के पहले बैठक करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...