रांची, अप्रैल 1 -- रांची, विशेष संवाददाता। एचईसी के नगर प्रशासन विभाग को पंगु बनाया जा रहा है। नगर प्रशासन विभाग के कर्मचारियों और मेंटेनेंस कर्मियों को बड़े पैमाने पर प्लांटों में भेजा जा रहा है। नगर प्रशासन में क्वार्टर सर्वे में लगे करीब 20 कामगारों को अचानक प्लांट के कार्य में लगा दिया गया है। इसके अलावा सफाईकर्मी, प्लंबर, इलेक्ट्रीशियन, कारपेंटर और मिस्त्री समेत लगभग 22 मेंटेनेंस कर्मियों को भी मौखिक आदेश पर प्लांट में भेजा जा रहा है। नगर प्रशासन विभाग के कर्मचारियों को प्लांटों में स्थानांतरित करने के बाद आवासीय कॉलोनी का काम प्रभावित होने लगा है। प्रबंधन के इस निर्णय का एचईसी की यूनियनों ने विरोध करना शुरू कर दिया है। हटिया प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन ने आरोप लगाया है कि सुनियोजित तरीके से एचईसी नगर प्रशासन को कमजोर किया जा रहा है, जि...