रांची, मार्च 8 -- रांची, विशेष संवाददाता। एचईसी कॉलोनी में मूलभूत सुविधाओं की बदहाल स्थिति के विरोध में पूर्व और वर्तमान कर्मचारियों के साथ-साथ स्थानीय कारोबारी बड़ा आंदोलन करने की तैयारी में हैं। इस सिलसिले में 9 मार्च को एचईसी मुख्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। आंदोलन में एचईसी के पूर्व व वर्तमान कर्मचारी संयुक्त रूप से भाग लेंगे। कॉलोनी क्षेत्र के व्यवसायी भी इस आंदोलन में शामिल होकर अपनी समस्याओं को उठाएंगे। आंदोलनकारियों का कहना है कि कॉलोनी में लंबे समय से बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी है, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।पानी नियमित नहीं मिल रहाकॉलोनी के क्वार्टरों का लीज नवीकरण नहीं होने से कई परिवारों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। वहीं, सीवरेज लाइन की नियमित सफाई नहीं होने के कारण कई इलाकों में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.