रांची, अप्रैल 25 -- रांची, विशेष संवाददाता। एचईसी आवासीय परिसर के क्वार्टरों की सीवरेज सफाई ठप होने से लोगों में रोष बढ़ गया है। सीवरेज सफाईकर्मियों को एचईसी प्रबंधन ने टाउनशिप से हटाकर प्लांट में लगा दिया है। ऐसे में क्वार्टरों की सफाई बंद हो गई है। कॉलोनी के लोगों ने कहा कि विशेष रूप से एलटीएल श्रेणी के क्वार्टरों की सीवरेज सफाई के लिए प्रबंधन हर वर्ष टाइपवार 400 से 1000 रुपये तक शुल्क लेता है। वहीं, जिन क्वार्टरों को एलटीएल में शामिल नहीं किया गया है, वहां भी पहले नि:शुल्क सफाई की व्यवस्था थी। अब अधिकांश लोग निजी सफाईकर्मियों को भुगतान कर सीवरेज लाइन साफ कराने को मजबूर हैं।लोगों ने आरोप लगाया कि एक ओर कर्मियों को वेतन नहीं मिलने से आर्थिक संकट बढ़ गया है। वहीं, दूसरी ओर उच्च अधिकारियों के क्वार्टरों में सीवरेज जाम होने पर प्लांट से सफा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.