हरिद्वार, सितम्बर 30 -- एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, जगजीतपुर में कला एवं मानविकी विभाग की ओर से 'वन बचाओ-पर्यावरण बचाओ' विषय पर नाटिका '7 टर्नस, वन रोड, मेनी क्वेरीज' का मंचन किया गया। छात्रों ने नाटिका के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और वनों को बचाने का संदेश दिया। नाटिका में सारिका, ऐलियम, राहुल, नियति, स्नेहा, वैष्णवी, अदिति, अवनि, शाजिया, आरूषी, अरविंद और दीपक समेत छात्रों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में रचनात्मक सोच, आलोचनात्मक मूल्यांकन, बेहतर संचार कौशल और अंतर्विषयक समझ को बढ़ावा देना रहा। प्रतिभागियों ने वन और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े अपने विचार भी साझा किए। संस्थान की प्राचार्या डॉ. तृप्ति अग्रवाल ने कहा कि इस तरह की व्यावहारिक शिक्षा छात्रों के सर्वांगीण विकास और रचनात्मकता को बढ़ावा देती है। कार्यक्रम की र...