एचईसी कॉलेज में नव प्रवेशित छात्रों के लिए 'नवपथ-2026' का शुभारंभ
हरिद्वार, अगस्त 13 -- एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, जगजीतपुर में सत्र 2026-27 के नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम 'नवपथ-2026' का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के पहले दिन वाणिज्य, कला एवं मानविकी और प्रबंधन संकाय के नव प्रवेशित विद्यार्थियों का परिचय कराया गया। विद्यार्थियों को 17 अगस्त से शुरू होने वाली कक्षाओं, समय सारणी और पाठ्यक्रम की जानकारी दी गई। संस्थान के चेयरमैन संदीप चौधरी ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि आज से उनके जीवन के एक नए और महत्वपूर्ण अध्याय की शुरुआत हो रही है। विद्यार्थियों को अपने समय, ऊर्जा और प्रतिभा का सही दिशा में उपयोग करते हुए लक्ष्य निर्धारित कर उसे हासिल करने के लिए निरंतर मेहनत करनी चाहिए। यह भी पढ़ें- Bijnor News: नव-प्रवेशित छात्रों का इंडक्शन प्रोग्राम आयोजित मुख्य अतिथि मुंबई से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.