एचईसी के पुनरुद्धार के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा: सुबोधकांत
रांची, जुलाई 5 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। एचईसी की स्थिति में सुधार लाने और कर्मियों के वेतन भुगतान को लेकर श्रमिक संगठनों के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय से आवास पर मुलाकात की। श्रमिक नेताओं ने एचईसी के पुनरुद्धार की मांग की और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय से इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए उचित व्यवस्था बहाल करने का आग्रह किया। संगठन की ओर से एचईसी में स्थाई अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक की नियुक्ति, कारखाना को पुनरुद्धार पैकेज उपलब्ध कराने, अधिकारियों व कर्मचारियों का वेतन नियमितिकरण, परिसर में औद्योगिक माहौल फिर से बरकरार करने सहित अन्य मांग को लेकर चर्चा हुई।पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने कहा कि एचईसी कारखाना राष्ट्र का एक बहुमूल्य धरोहर है। इसके अस्तित्व को बचाना बहुत बड़ी चुनौती है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.