एचईसी के पुनरुद्धार के लिए करेंगे हरसंभव प्रयास: सुखदेव भगत
रांची, जुलाई 6 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। एचईसी के श्रमिक संगठन के प्रतिनिधियों की सोमवार को लोहरदगा के सांसद सुखदेव भगत के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय के सेक्टर तीन में आवास पर बैठक हुई। बैठक में प्रतिनिधियों ने सांसद से श्रमिकों की समस्याओं के समाधान के लिए केंद्र सरकार पर दबाव बनाने का आग्रह किया। सांसद ने कहा कि केंद्र की भाजपानीत सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण देश के लगभग सभी सार्वजनिक उपक्रमों की स्थिति बदहाल है। संसद के आगामी सत्र में एचईसी के पुनरुद्धार का मुद्दा जोर से उठाया जाएगा। उन्होंने श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि जल्द ही एचईसी के कर्मियों के बकाए वेतन भुगतान और कारखाने के जीर्णोद्धार को लेकर कांग्रेस पार्टी के सांसदों द्वारा भी संसद में आवाज उठाई जाएगी। उन्होंने कहा कि देश के कई सार्वजन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.