हरिद्वार, अप्रैल 5 -- श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय टिहरी गढ़वाल ने बीएससी तृतीय सेमेस्टर का ऑनलाइन परिणाम घोषित कर दिया है। परिणाम में एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस हरिद्वार के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। परीक्षा परिणाम में कॉलेज की छात्रा आस्था सैनी ने 76.43 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, कीर्ति भट्ट ने 76.28 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय तथा पलक अरोड़ा ने 74.00 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। संस्थान के चेयरमैन संदीप चौधरी और प्राचार्या डॉ. तृप्ति अग्रवाल ने सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.