रांची, अप्रैल 8 -- रांची, विशेष संवाददाता। एचईसी के कामगारों को 13 अप्रैल को एक माह के वेतन का भुगतान किया जाएगा। एचईसी के चेयरमैन से बात के बाद प्रबंधन ने एक माह का वेतन भुगतान करने का निर्णय लिया है। एचईसी कामगारों का 29 माह का वेतन बकाया है। वेतन की मांग को लेकर कर्मचारी आंदोलन पर हैं और प्लांटों में उत्पादन प्रभावित है। एचएमबीपी में उत्पादन पूरी तरह ठप है और अन्य दो प्लांटों में भी अधिकांश शॉप में बुधवार को उत्पादन नहीं हुआ। बुधवार को एचईसी के चार श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने प्रबंधन से वार्ता की। प्रबंधन को बताया गया कि वेतन नहीं मिलने से बच्चों की स्कूल फीस, कॉपी-किताब कर्मचारी नहीं खरीद पा रहे हैं। प्रबंधन से जल्द वेतन भुगतान की मांग की। इस पर प्रबंधन की ओर से बताया गया कि दो दिनों के बाद वेतन भुगतान की स्पष्ट जानकारी दी जाएगी...