एचईसी कामगारों को प्रोन्नति देने के लिए सीएमडी से वार्ता
रांची, जुलाई 31 -- रांची, विशेष संवाददाता। एचईसी में पिछले आठ वर्षों से लंबित प्रोन्नति प्रक्रिया को जल्द शुरू करने की मांग को लेकर इंटक के राष्ट्रीय संगठन सचिव और हटिया प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन के महामंत्री लीलाधर सिंह ने शनिवार को एचईसी सह भेल के सीएमडी केएस मूर्ति से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कर्मियों से जुड़े विभिन्न लंबित मुद्दों को उठाते हुए शीघ्र समाधान की मांग की। लीलाधर सिंह ने कहा कि आठ वर्षों से कर्मचारियों की प्रोन्नति नहीं होने के कारण उनमें निराशा का माहौल है। कई सप्लाई कामगार अपने-अपने ग्रेड की अधिकतम सीमा तक पहुंचकर स्टैगनेशन की स्थिति में हैं। उन्होंने कहा कि वेतन भुगतान पहले से ही वर्षों से लंबित है, यदि कर्मचारियों को समय पर प्रोन्नति मिलती है तो उनका मनोबल बढ़ेगा और उन्हें अपने बेहतर कार्य का सम्मान मिलने का एहसास ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.