रांची, जून 28 -- रांची, विशेष संवाददाता। हटिया मजदूर यूनियन (सीटू) और हटिया मजदूर लोक मंच ने दो जुलाई को दोपहर एक बजे एचईसी मुख्यालय के समक्ष मजदूरों की आम सभा बुलायी है। सभा में स्थायी और सप्लाई मजदूरों से विभिन्न मांगों पर अंतिम सहमति ली जाएगी। सभा में पारित मांगपत्र बाद में एचईसी प्रबंधन को सौंपा जाएगा। हटिया मजदूर यूनियन के भवन सिंह ने बताया कि 18 जून को आयोजित मजदूर सभा में कर्मचारियों से उनकी मांगों और सुझावों पर विचार मांगा गया था। मजदूरों द्वारा दिए गए सुझावों को यूनियन ने संकलित कर मांगपत्र का प्रारूप तैयार किया है। अब इन मांगों को दो जुलाई की आमसभा में मजदूरों के समक्ष रखा जाएगा। यदि किसी मजदूर की कोई महत्वपूर्ण मांग छूट गई होगी, तो उसे भी शामिल कर अंतिम मांगपत्र तैयार किया जाएगा। भवन सिंह ने कहा कि पूर्व के आंदोलनों के दौरान वर...