रांची, फरवरी 21 -- रांची, विशेष संवाददाता। धुर्वा स्थित सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी के कार्यालय में शनिवार वार्षिक आमसभा हुई। इसकी अध्यक्षता सोसाइटी के अध्यक्ष मंगल शर्मा ने की। मौके पर लालदेव सिंह ने कहा कि 1997 के वेतन पुनरीक्षण की बकाया राशि, ग्रेच्युटी, लीव सैलरी, सीपीएफ व कर्मचारियों के बकाया वेतन को लेकर कानूनी लड़ाई जारी है। उन्होंने बताया कि एचईसी के टाउनशिप में सीवरेज की गंभीर समस्या है। प्रबंधन मेंटेनेंस के नाम पर सालाना Rs.400 से Rs.1000 तक वसूलता है। लेकिन सफाई की ठोस व्यवस्था नहीं है। लोगों को खुद ही Rs.1000 से Rs.5000 तक खर्च कर सीवरेज साफ कराना पड़ रहा है। सभा में बताया गया कि टाउनशिप में कई क्वार्टरों की ऊपरी मंजिलों तक पानी की आपूर्ति पर्याप्त नहीं हो रही है। पाइपलाइन में लीकेज के कारण पानी का दबाव नहीं बन पा रहा, जिससे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.