रांची, अगस्त 23 -- रांची, विशेष संवाददाता। एचईसी नेहरू पार्क में रविवार को एचईसी कर्मियों की बैठक हुई। शशि गोल्शन टोपो की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कर्मियों की लंबित समस्याओं और संसदीय समिति के समक्ष उठाए गए मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक का संचालन राकेश कुमार ने किया। बैठक में एचईसी श्रमिक संघ के सचिव उमाशंकर सिंह ने संसदीय समिति की बैठक में हुई चर्चा और कर्मियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि समिति के समक्ष एचईसी कर्मियों की समस्याओं को प्रमुखता से रखा गया है। कर्मियों ने उम्मीद जताई कि इन मुद्दों के समाधान के लिए केंद्र सरकार जल्द ठोस कदम उठाएगी। बैठक में लंबित वेतन भुगतान, 2018 बैच के कर्मचारियों के प्रमोशन, पारस अस्पताल में एचईसी कर्मियों और उनके परिजनों के लिए नि:शुल्क इलाज, एचईसी परिस...