एचईसी अप्रेंटिस मजदूर संघ ने बकाया वेतन मांगा
रांची, जुलाई 26 -- रांची, विशेष संवाददाता। एचईसी सप्लाई ठेका अप्रेंटिस मजदूर संघ की बैठक रविवार को हुई। बैठक में बड़ी संख्या में सप्लाई कर्मियों ने भाग लिया। इस दौरान कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रबंधन से शीघ्र समाधान की मांग की गई। बैठक में प्रमुख रूप से सितंबर 2023 से जनवरी 2024 तक के बकाया वेतन का तत्काल भुगतान, लंबित महंगाई भत्ता देने, सभी कर्मियों को एक साथ कर्मचारी राज्य बीमा की सुविधा उपलब्ध कराने तथा अंशदायी भविष्य निधि (सीपीएफ) योजना को पुनः बहाल करने की मांग उठाई गई। इसके अलावा कर्मचारियों ने मांग की है कि सेवानिवृत्ति की तिथि प्रत्येक माह के अंतिम दिन निर्धारित की जाए, ताकि कर्मियों को वित्तीय एवं सेवा संबंधी नुकसान न हो। साथ ही हर माह निर्धारित समय पर वेतन भुगतान सुनिश्चित करने की भी मांग की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.