एचईसी : ब्याज और वेंडरों के भुगतान में खत्म हो रही कमाई
रांची, मई 25 -- रांची, विशेष संवाददाता। एचईसी की वित्तीय स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। एचईसी के पास जो पैसे आ रहे हैं, वह बैंक का ब्याज, सप्लयार और वेंडरों का बकाया देने में ही खर्च हो जा रहा है। वेंडरों का 10-15 साल से बकाया का भुगतान नहीं किया जा सका है। ऐसे में कई मामले कोर्ट तक पहुंच गए हैं। कोर्ट के द्वारा बकाया भुगतान का आदेश देने के बाद भी एचईसी भुगतान नहीं कर पा रहा है। अब तक पांच बार कोर्ट ने आदेश के बाद भी बकाया भुगतान नहीं करने पर कंपनी के कार्यालय और भवन सील करने का आदेश दिया है। कोर्ट के आदेश को बाद कार्रवाई भी हुई है। एचईसी पर बैकों का लोन है, जिसका हर माह 2.80 करोड़ रुपये सूद जमा करना पड़ रहा है। सूद जमा नहीं करने पर एचईसी की बैंक से भी परेशानी हो सकती है। ऐसे में कामगारों का वेतन रोककर एचईसी बैंकों और वेंडरों का बकाया ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.