एचईसी : आंदोलन से पहले आज प्लांटों में जनसंपर्क करेगी यूनियन
रांची, अक्टूबर 6 -- रांची, विशेष संवाददाता। तीन माह का एक मुश्त वेतन भुगतान को लेकर हटिया कामगार यूनियन नौ अक्तूबर को एतईसी मुख्यालय के समक्ष प्रदर्शन करेगी। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बुधवार को प्लांटों में कामगारों के बीच जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। इसमें सभी कामगारों से प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की जाएगी। यूनियन के उपाध्यक्ष लालदेव सिंह ने बताया कि कर्मचारियों का वेतन 34 माह से बकाया है। आगामी त्योहारों के कारण कामगारों का खर्च भी बढ़ जाएगा। ऐसे में यूनियन एचईसी प्रबंधन से तीन माह का एकमुश्त वेतन भुगतान की मांग कर रही है, लेकिन अभी तक प्रबंधन की ओर से सकारात्मक रवैया नहीं दिखाया जा रहा है। इसके विरोध में नौ अक्तूबर को सभा और प्रदर्शन किया जाएगा。
प्रदर्शन की तैयारी उन्होंने कहा कि वेतन नहीं मिलने से एचईसी इलाके के स्कूलों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.