रांची, दिसम्बर 28 -- रांची, विशेष संवाददाता। एचईसी सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी की कार्यकारिणी समिति की बैठक रविवार को सोसाइटी कार्यालय में हुई। बैठक में कहा गया कि एचईसी के नियमित कर्मचारियों और ठेका मजदूरों को पिछले 29 माह से वेतन नहीं मिला है। नए साल के आने में मात्र तीन दिन शेष हैं, लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि प्रबंधन उन्हें वेतन देगा या नहीं। इस अनिश्चितता के कारण कर्मचारियों और मजदूरों में भारी मायूसी है। इसे ध्यान में रखते हुए सोसाइटी ने इस बार नए साल के अवसर पर कोई खुशी का आयोजन नहीं करने का निर्णय लिया। साथ ही सरकार से आग्रह किया गया कि आर्थिक संकट से जूझ रहे एचईसी कर्मचारियों और ठेका मजदूरों को इस संकट से उबारने के लिए ठोस कदम उठाए। एचईसी क्षेत्र की विशाल आबादी को देखते हुए सरकार से यहां एक सरकारी अस्पताल खोलने पर गंभीरता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.