एचआर पॉलिसी लागू करने की मांग पर जेएसएलपीएस कर्मियों की कलमबंद हड़ताल जारी
सराईकेला, जुलाई 22 -- सरायकेला। झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रोमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के लेवल-5 से लेवल-8 तक के संविदा कर्मियों की अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रही। झारखंड राज्य आजीविका संघ के बैनर तले जिले के सभी प्रखंडों में कार्य पूरी तरह ठप रहा। कर्मी वर्ष 2022 में तैयार नई एचआर पॉलिसी को तत्काल लागू करने, मानदेय पुनरीक्षण, पदोन्नति, सेवा सुरक्षा, स्वास्थ्य व जीवन बीमा तथा बेहतर सेवा शर्तों की मांग कर रहे हैं।संघ के जिलाध्यक्ष मंजेश कुमार ने कहा कि वर्षों से आश्वासन मिलने के बावजूद मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया, जिससे आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ा। यह भी पढ़ें- अपनी मांगों को लेकर जेएसएलपीएस के कर्मचारी हड़ताल पर गए उन्होंने चेतावनी दी कि लिखित निर्णय होने तक हड़ताल जारी रहेगी। हड़ताल के कारण जिले मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.