एचआर की नई मॉडल लागू करने की मांग को लेकर संविदा कर्मी अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल पर
सराईकेला, जुलाई 22 -- सरायकेला। झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रोमोशन सोसाइटी,जिले के अंतर्गत सभी प्रखण्डों में कार्यरत लेवेल 5 से 8 तक के समस्त संविदा कर्मी अपनी लंबे समय से लंबित एवं जायज मांग एचआर पॉलिसी का नया मॉडल को अविलंब लागू करने के लिए 21 जुलाई से अनिश्चितकालीन कलम बंद हड़ताल पर चले गए हैं। झारखंड राज्य आजीविका संघ के बैनर तले सभी प्रखंडों में कर्मी हड़ताल पर हैं। हड़ताल के दूसरे दिन भी जिले के सभी प्रखण्ड कार्यालयों में जेएसएलपीएस का कार्य पूरी तरह से ठप रहा। कर्मियों का स्पष्ट कहना है कि 2022 में बनी एचआर पॉलिसी का नया मॉडल को लागू करने के लिए राज्य मुख्यालय द्वारा बार-बार केवल आश्वासन ही दिया गया है। जबकि जमीनी स्तर पर ग्रामीण विकास और महिला सशक्तीकरण की योजनाओं को धरातल पर उतारने में इन कर्मियों की मुख्य भूमिका रहती है। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.