रुडकी, दिसम्बर 24 -- भगवानपुर। हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण द्वारा बुधवार को सुशासन कैंप का सफल आयोजन तहसील भगावनपुर के सभागार में किया गया। जहां कैंप में बड़ी संख्या में आवेदक अपनी विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए पहुंचे। कैंप के दौरान 16 मानचित्र स्वीकृत किए गए तथा 25 मानचित्र निर्गत किए गए। इस प्रकार कुल 41 मानचित्रों का निस्तारण किया गया। कैंप में सचिव एचआरडीए मनीष कुमार सिंह, संयुक्त सचिव दीपक रामचंद्र सेठ, अधीक्षण अभियंता राजन सिंह, सहायक अभियंता वर्षा, सहायक अभियंता प्रशांत सेमवाल, टेक्निकल कंसल्टेंट गोविंद, अवर अभियंता एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। उपाध्यक्ष सोनिका द्वारा विभिन्न मामलों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी आवेदकों की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.