लखीसराय, जुलाई 11 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में एचआईवी संक्रमित व्यक्ति की पहचान और स्क्रीनिंग की रफ्तार बढ़ाने की कमान अब डीडीसी सुमित कुमार ने संभाल लिया है। राज्य स्वास्थ्य समिति के साथ शुक्रवार को हुई वर्चुअल समीक्षा बैठक के अगले ही दिन शनिवार को उन्होंने अपने कार्यालय कक्ष में बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति बीएसएसीएस से जुड़े पदाधिकारियों, कर्मियों एवं सहयोगी गैर-सरकारी संस्थाओं एनजीओ के प्रतिनिधियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक किया।

समीक्षा बैठक बैठक में भारत सरकार द्वारा निर्धारित 95:95:95 लक्ष्य की उपलब्धि की समीक्षा की गई। विशेष रूप से प्रथम 95 लक्ष्य, यानी एचआईवी संक्रमित व्यक्तियों की पहचान और उन्हें जांच के दायरे में लाने की प्रगति पर चर्चा हुई। समीक्षा के दौरान पाया गया कि लक्ष्य प्राप्ति में अभी भी अंतर बना ह...