एचआईवी संक्रमित हर व्यक्ति को समय पर मिले उपचार : डीएम
बेगुसराय, अक्टूबर 7 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। समाहरणालय में बुधवार को डीएम रिची पांडेय की अध्यक्षता में एचआईवी-एड्स संक्रमण की रोकथाम, जांच, उपचार एवं निगरानी को लेकर समीक्षा बैठक हुई। बैठक में सिविल सर्जन, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, संचारी रोग अधिकारी सहित एड्स नियंत्रण कार्यक्रम से जुड़े अधिकारी व कर्मी मौजूद थे। बैठक में एचआईवी-एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के तहत निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति के लिए जिले में चल रहे कार्यों की समीक्षा की गई।
समीक्षा बैठक की प्रमुख बातें डीएम ने एचआईवी जांच एवं उपचार से जुड़ी गतिविधियों के लिए प्रखंडवार लक्ष्य निर्धारित कर प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि संक्रमण की समय पर पहचान और उपचार इसकी रोकथाम में महत्वपूर्ण है। इसके लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.