एचआईवी संक्रमित लोगों की करें पहचान : डीएम
दरभंगा, अगस्त 13 -- दरभंगा, नगर संवाददाता। बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति, पटना द्वारा संचालित इंटेंसिफाइड कैंपेन के सफल क्रियान्वयन एवं जिले में एचआईवी/एड्स की रोकथाम, जागरूकता तथा स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से बुधवार को डीएम कौशल कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में एचआईवी से संक्रमित अधिक से अधिक लोगों की पहचान, उन्हें समय पर उपचार एवं एआरटी से जोड़ने तथा ईलाजरत व्यक्तियों में वायरल लोड को नियंत्रित रखने पर विशेष बल दिया गया। डीएम ने निर्देश दिया कि इंटेंसिफाइड कैंपेन के दौरान जिले में एचआईवी की अधिक से अधिक जांच, समय पर परामर्श, संक्रमित व्यक्तियों की पहचान, एआरटी केंद्र से लिंकिंग एवं उपचार के प्रति निरंतर अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.