पूर्णिया, मई 14 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। एएनएम स्कूल परिसर में स्वास्थ्य विभाग की बैठक की गई । इस बैठक में एचआईवी हेपेटाईटिस और सिफलिस की समीक्षा की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. तनवीर हैदर ने की। बैठक में मुख्य रूप से आईसीटीसी एवं एआरटी केन्द्रों में प्रथम 95 स्टेटस की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई।

बैठक के निर्देश बैठक में एचआईवी संक्रमित मरीजों की शीघ्र पहचान एवं टेस्टिंग बढ़ाने हेतु जागरूकता कार्यक्रम चलाने का निर्देश दिया गया। यहीं नहीं एफआईसीटीसी केन्द्रों पर एचआईवी टेस्टिंग बढ़ाने एवं सभी रिपोर्ट नियमित रूप से संधारित एवं अद्यतन करने का निर्देश दिया गया। भीएचएसएनडी साईट पर एचआईवी स्क्रीनिंग टेस्टिंग एवं रिपोर्टिंग को सुदृढ़ करने तथा अधिक से अधिक लाभुकों को सेवाओं से जोड़ने पर चर्चा की गई। द्वितीय 95...