हल्द्वानी, अप्रैल 7 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। हल्द्वानी उप कारागार में विचाराधीन बंदी की उपचार के दौरान मौत हो गई। वह एचआईवी पॉजिटिव था। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दी। जिसके बाद उसका पोस्टमार्टम कराया गया। बंदी मूल रूप से मुरादाबाद का रहने वाला था। जेल अधीक्षक प्रमोद पांडे ने बताया कि मूल रूप से ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद निवासी 30 वर्षीय जावेद नाम के व्यक्ति को इसी साल मार्च में यूएस नगर की कुंडा थाना पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपी तब से हल्द्वानी उप कारागार में बंद था। बीते एक अप्रैल को जावेद का स्वास्थ्य बिगड़ा तो उसे डॉ.सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां जांच में वह एचआईवी संक्रमित पाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया। हायर सेंटर ले जाते समय उसकी तबीयत कालाढूंगी में ज्याद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.