कोडरमा, सितम्बर 9 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। जिला एड्स नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. रमण कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को एड्स नियंत्रण कार्यक्रम से जुड़े सभी एनजीओ, एआरटी सेंटर कोडरमा और आईसीटीसी कर्मियों की मासिक समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में एचआईवी संक्रमित मरीजों को नियमित उपचार उपलब्ध कराने और जांच अभियान को प्रभावी बनाने को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: एनीमिया और टीबी उन्मूलन अभियान में लापरवाही पर तय होगी जवाबदेहीएचआईवी उपचार की दिशा में निर्देश डॉ. रमण कुमार ने निर्देश दिया कि दवा छोड़ चुके मरीजों को दोबारा उपचार से जोड़ते हुए उनकी नियमित दवा सुनिश्चित करें। उन्होंने लक्ष्य के अनुरूप शिविर आयोजित कर एचआईवी जांच कराने तथा एड्स के संभावित लक्षित व्यक्तियों की जांच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें...