एचआईवी व टीबी मरीजों के इलाज में लापरवाही बर्दाश्त नहीं
महाराजगंज, मई 17 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिला क्षय रोग कार्यालय सभागार में जिला एड्स नियंत्रण समिति की समीक्षा बैठक हुई। अध्यक्षता करते हुए जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. वीरेन्द्र आर्या ने संक्रमित मरीजों का शीघ्र पंजीकरण, नियमित फॉलोअप, समय से दवा उपलब्धता व काउंसिलिंग व्यवस्था पर जोर दिया। अधिकारियों ने निर्देश दिया की टीबी व एचआईवी मरीजों के उपचार में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में दिशा क्लस्टर महराजगंज के अधिकारी डॉ. नितीश राय, प्रभारी एआरटी सेंटर उपेन्द्र तिवारी व डॉ. एबी त्रिपाठी ने जनपद में चल रहे एड्स नियंत्रण कार्यक्रम की स्थिति की जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि एचआईवी संक्रमित मरीजों की समय पर पहचान कर उनका शीघ्र एआरटी सेंटर में पंजीकरण कराना बेहद जरूरी है, ताकि उन्हें नियमित उपचार, परामर्श व दवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.