एचआईवी मरीज की अब होगी टीबी जांच
मुजफ्फरपुर, मई 21 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता एचआईवी ग्रस्त मरीजों की अब टीबी की जांच होगी। इसका निर्देश राज्य स्वास्थ्य विभाग सभी जिलों को दिया है। विभाग का कहना है कि एचआईवी पीड़ित मरीजों को टीबी होने का खतरा सबसे अधिक रहता है। इसलिए मरीज की टीबी की जांच कराई जाए। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने निर्देश दिया है कि एआरटी सेंटर में आने वाले एचआईवी मरीजों की मेडिकल कॉलेज में टीबी की जांच हो। इसके अलावा मरीज की टीबी की स्क्रीनिंग भी की जाए। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने निर्देश दिया है कि मरीजों की चेस्ट एक्सरे, सीबी नेट जांच, बलगम की जांच कराई जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.