फरीदाबाद, जनवरी 19 -- फरीदाबाद। स्वास्थ्य विभाग अब थैलेसीमिया पीडितों को एचआईवी देने वाले संक्रमित को चिन्हित करने में जुट गया है।इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने एक टीम बनाई है। इस टीम में चिकित्सा अधिकारी व कर्मचारियों को शामिल किया है। यह टीम जिले के सभी ब्लड बैंक संचालकों से संपर्क कर रही है और संक्रमण फैलाने वाले एचआईवी पॉजिटिव तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य है कि संक्रमित को चिन्हित करके उसका भी उपचार शुरू करना है। स्मार्ट सिटी में 12 वर्ष के किशोर एवं 22 वर्ष का थैलेसीमिया ग्रसित युवक एचआईवी की चपेट में आ गया है।इस तरह का मामला प्रकाश में आने के बाद से ही जिला स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की परेशानियां बढ़ गई हैं। स्वास्थ्य विभाग अब इन थैलेसीमिया पीड़ितों को एचआईवी देने वाले व्यक्ति को ढूंढने में लगा हुआ है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.