गुड़गांव, सितम्बर 11 -- - समय पर पहचान से उपचार शुरू करने और संक्रमण को नियंत्रित करने में मिल रही मदद

एचआईवी की जागरूकता बढ़ी - एचआईवी की जांच, काउंसलिंग और उपचार को लेकर स्वास्थ्य विभाग लगातार कर रहा जागरूक, जांच केंद्रों पर पहुंच रहे लोगों में जागरूकता बढ़ने से संक्रमण की पहचान आसान गुरुग्राम, साक्षी रावत। एचआईवी का नाम सुनकर डरने और बीमारी को छिपाने के बजाय अब लोग जांच और उपचार की ओर बढ़ रहे हैं। गुरुग्राम में एचआईवी की जांच के दौरान सामने आ रहे मामलों की संख्या इस बात का संकेत है कि संक्रमण की पहचान के लिए लोग स्वास्थ्य केंद्रों तक पहुंच रहे हैं।

जिला स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े जिला स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2023-24 में 302, 2024-25 में 272 और 2025-26 में 300 मामले सामने आए। वहीं अप्रैल से अगस्त 2026 तक 229 मामलों की...