एचआईवी मरीजों की गोपनीयता और गरिमा की रक्षा सर्वोपरि : सीएमओ
कुशीनगर, अक्टूबर 6 -- पडरौना, निज संवाददाता। राष्ट्रीय एड्स एवं एसटीडी नियंत्रण कार्यक्रम के तहत मंगलवार को सीएमओ कार्यालय के सभागार में जिला स्तरीय प्रशिक्षण-सह-जागरूकता कार्यशाला का आयोजन हुआ। उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी और पब्लिक हेल्थ फाउंडेशन ऑफ इंडिया के सहयोग से आयोजित कार्यशाला में स्वास्थ्यकर्मियों को एचआईवी-एड्स एवं यौन संचारित संक्रमणों के प्रति संवेदनशील बनाने के साथ जांच, परामर्श, उपचार और फॉलोअप सेवाओं को प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया।सीएमओ डॉ. चंद्रप्रकाश ने कहा कि एचआईवी एवं एड्स (रोकथाम एवं नियंत्रण) अधिनियम, 2017 के प्रावधानों के अनुरूप एचआईवी प्रभावित लोगों की गोपनीयता, गरिमा और अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करना सभी की जिम्मेदारी है। एचआईवी से जुड़ी सेवाएं संवेदनशीलता और सम्मान के साथ उपलब्ध कराई जाएं। मरीजो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.