एचआईवी नियंत्रण को चलेगा विशेष अभियान
धनबाद, मई 24 -- धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल स्थित एआरटी सेंटर में शनिवार को दिशा संस्था की ओर से एचआईवी एड्स के फैलाव को रोकने, जनजागरूकता बढ़ाने और एचआईवी जांच अभियान को तेज करने को लेकर बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता दिशा की स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ रचना शर्मा ने की। इसमें एआरटी सेंटर के एसएमओ डॉ पीके राय सहित सभी अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे। बैठक में जिले में एचआईवी नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे कार्यक्रमों और जागरूकता अभियानों की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि समय पर जांच और सही जानकारी के अभाव में कई लोग संक्रमण की पहचान नहीं करा पाते हैं, जिससे बीमारी के फैलाव का खतरा बढ़ जाता है। इसे ध्यान में रखते हुए जनजागरूकता अभियान को और व्यापक स्तर पर चलाने का निर्णय लिया गया।बैठक में यह भी तय किया गया कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.