मुजफ्फरपुर, फरवरी 26 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता एचआईवी और यौन संचारित रोगों (एसटीडी) की रोकथाम के लिए गुरुवार को सीएस डॉ अजय कुमार ने सदर अस्पताल से जागरूकता रथ को रवाना किया। जिला संक्रामक रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ सीके दास ने बताया कि एचआईवी से रोकथाम को समेकित स्वास्थ्य शिविर लगाए जाने हैं। डीपीएम रेहान अशरफ ने बताया कि यह अभियान भारत सरकार और राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन से निर्धारित लक्ष्य को अगले 1 दिसंबर तक हासिल करने के संकल्प के साथ आयोजित किया जा रहा है। एड्स नियंत्रण के जयप्रकाश ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की कार्ययोजना के अनुसार यह विशेष अभियान 11 मार्च तक चलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.