एचआईवी जांच एवं जागरूकता शिविर का आयोजन
पूर्णिया, अक्टूबर 1 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति एवं सिविल सर्जन के निर्देशानुसार गुरुवार को बायसी प्रखंड अंतर्गत असजा मोबैया पंचायत स्थित जनता हाट में गहन एचआईवी एड्स जांच व जागरूकता एवं स्वास्थ्य परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान आम नागरिकों को एचआईवी एड्स टीबी, सिफलिस एवं गैर-संचारी रोग एनसीडी से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्रदान करने के साथ-साथ आवश्यक जांच की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। शिविर का उद्देश्य समुदाय के बीच स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने तथा एचआईवी संक्रमण के संभावित मामलों की समय पर पहचान कर उन्हें आवश्यक जांच, परामर्श एवं स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ना है। बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति एवं सिविल सर्जन के दिशा-निर्देशन में डॉ. मो. तनवीर है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.