मोतिहारी, सितम्बर 5 -- मोतिहारी, नगर संवाददाता। एचआईवी/एड्स के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग की मुहिम अब शहर से निकलकर गांव-गांव तक पहुंच गई है। समय पर पहचान और जागरूकता को लेकर विभाग ने जिले में सघन अभियान शुरू किया है। बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति, पटना के निर्देश पर पूर्वी चंपारण में स्वीकृत माइक्रो प्लान के तहत इंटीग्रेटेड हेल्थ कैंपों का आयोजन किया जा रहा है। इन कैंपों में ग्रामीणों को एक ही जगह पर जांच, परामर्श और दवा की सुविधा मुफ्त दी जा रही है। इसी क्रम में शनिवार को प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. शरतचंद्र शर्मा की अध्यक्षता में आरोग्य भवन में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में जिला एड्स नियंत्रण पदाधिकारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी और सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल हुए। सिविल सर्जन ने कहा कि एचआईवी को लेकर समाज में आज भी भ्रम और झिझक है, जिसे ...