रामपुर, मार्च 20 -- जिले में एचआईवी के तीन नए मामले मिले हैं। क्षय रोग विभाग की ओर से बीते दिनों गांवों में लगाए गए स्वास्थ्य शिविर में इसकी पुष्टि हुई है। संबंधित का एआरटी सेंटर से इलाज शुरू कर दिया गया है। एचआईवी के साथ-साथ हेपेटाइटिस सी के चार, बी के 11 मामले मिले हैं। भारत सरकार की ओर से नाको (नेशनल एड्स कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन) की तरफ से यह अभियान 10 फरवरी से 14 मार्च के बीच चलाया गया। इस अभियान में तीन एचआईवी पॉजीटिव मिले हैं। हेपेटाइटिस बी के 11, सी के चार मामले मिले हैं। 213 लोगों की टीबी की जांच हुई जिसमें चार व्यक्तियों में टीबी की पुष्टि हुई है। वर्तमान में जिले भर में 120 के करीब एचआईवी, एड्स के मरीज हैं, जिनका एआरटी सेंटर से उपचार चल रहा है।-----नशा मुक्ति केंद्र शाहबाद में हुई जांचइसी प्रकार गुरुवार को जांच शिविर का आयोजन नशा मु...