धनबाद, फरवरी 21 -- झारखंड राज्य एड्स नियंत्रण समिति के तत्वावधान में शुक्रवार को धनबाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एमबीबीएस अंतिम वर्ष के छात्रों एवं नर्सिंग कर्मियों के लिए एक दिवसीय सेंसिटाइजेशन सह क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य भावी चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों को एचआईवी एड्स की पहचान, उपचार, रोकथाम एवं मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार के लिए प्रशिक्षित करना था। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य डॉ आरके मंडल के संबोधन से हुई। उन्होंने कहा कि एचआईवी और एड्स की रोकथाम में डॉक्टरों व स्वास्थ्यकर्मियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। समय पर जांच, सही परामर्श और समुचित उपचार से संक्रमण को नियंत्रित किया जा सकता है। रांची से आए विशेषज्ञों में उप निदेशक डॉ देवाशिष चक्रवर्ती एवं जेडी सीएसटी डॉ बादल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.