एचआईवी की पहचान के लिए दो हजार से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग
भागलपुर, जुलाई 21 -- पूर्णिया से मनोज कुमार की रिपोर्ट जिले में हेपेटाइटिस, सिफलिस और एचआईवी जैसे गंभीर संक्रामक रोगों की समय पर पहचान और बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष स्क्रीनिंग अभियान चलाया जा रहा है। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में संचालित इस अभियान के तहत अब तक जिले में दो हजार से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। एपिडेमियोलॉजिस्ट नीरज कुमार निराला ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को इन गंभीर बीमारियों के प्रति जागरूक करना और प्रारंभिक स्तर पर संभावित रोगियों की पहचान करना है। स्क्रीनिंग के दौरान जांच किट के माध्यम से लोगों की जांच की जा रही है तथा उन्हें रोगों के लक्षण, बचाव और उपचार संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी भी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि स्क्रीनिंग के दौरान यदि कोई व्यक्ति संदिग्ध पाया जाता है तो उसे आगे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.