वाराणसी, मार्च 28 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। वाराणसी जिला एड्स नियंत्रण सोसाइटी की ओर से शनिवार को पुलिस लाइन में जनजागरूकता कार्यक्रम हुआ। पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को एचआईवी/एड्स से बचाव के बारे में जानकारी दी गई। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. पीयूष राय ने कहा कि समाज में एचआईवी का प्रसार रोकने के लिए जन जागरूकता जरूरी है। एचआईवी के साथ जी रहे लोगों के प्रति सहयोगात्मक दृष्टिकोण अपनाना आवश्यक है। मुख्य अतिथि अपर पुलिस उपायुक्त नम्रता श्रीवास्तव ने एचआईवी प्रिवेंशन एवं कंट्रोल ऐक्ट 2017 की जानकारी को पुलिस के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। कहा कि एचआईवी से प्रभावित व्यक्तियों के साथ संवेदनशील व्यवहार एवं उनकी गोपनीयता का संरक्षण सुनिश्चित करना पुलिस की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। डॉ. प्रीति अग्रवाल, डॉ. मनोज कुमार तिवारी ने भी विचार रखे। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.