गाज़ियाबाद, जनवरी 27 -- गाजियाबाद, संवाददाता। राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के तहत एचआईवी और टीबी को लेकर मंगलवार को जिला स्तरीय एडवोकेसी मीटिंग एवं संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें स्वास्थ्य सुरक्षा को मजबूत करने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। कविनगर स्थित जानकी भवन रामलीला मैदान में मंगलवार को नोडल अधिकारी डॉ. एके दीक्षित ने बताया कि कार्यशाला में मानव प्रतिरक्षा कमी रोग, यौन संचारित रोग, क्षय रोग, यकृत संबंधी रोगों की रोकथाम एवं उपचार के विषय में प्रतिभागियों को जानकारी दी गई। विभिन्न विशेषज्ञों ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से इन रोगों से बचाव, समय पर जांच एवं उपचार के महत्व पर प्रकाश डाला गया। मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल ने कहा कि समाज को इस गंभीर बीमारी से बचाने के लिए सभी वर्गों का सहयोग आवश्यक है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.