औरंगाबाद, मार्च 13 -- दाउदनगर महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना एनएसएस एवं रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वावधान में एचआईवी-एड्स से बचाव और नियंत्रण को लेकर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन महाविद्यालय के प्रेमचंद सभागार में किया गया। महाविद्यालय के शिक्षकों ने एचआईवी-एड्स के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी। रसायन शास्त्र विभाग के वरीय सहायक प्राध्यापक डॉ. सुमन शेखर ने इस संक्रमण के वैज्ञानिक पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि एचआईवी वायरस शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को प्रभावित करता है। संक्रमण के कारणों, उसके फैलने के तरीकों और बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि समय-समय पर जांच और सही जानकारी के माध्यम से इस बीमारी के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है। मनोविज्ञान विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. श्रीनिवास सिंह ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.