एचआईटी में रजत जयंती पर सजी सुरीली शाम
देहरादून, अप्रैल 2 -- देहरादून। हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एचआईटी) के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित रजत जयंती समारोह के अंतर्गत गुरुवार को संस्थान में एक भव्य संगीतमय संध्या एवं जैम सेशन का आयोजन किया गया। संस्थान की निदेशक डॉ. अर्चना जसोला ने छात्रों के उत्साह की सराहना करते हुए इसे व्यक्तित्व विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम में आधुनिक बैंड्स के साथ उत्तराखंड की लोक-संगीत परंपरा की प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। इस दौरान शिक्षक, स्टाफ और छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। संस्थान प्रशासन ने कार्यक्रम के सफल समन्वय के लिए एचआईटी यूथ क्लब को बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.