एग्रो और रेडीमेड गारमेंट्स उद्योग रोजगार में अव्वल
प्रयागराज, जून 13 -- प्रयागराज। जिले में एमएसएमई क्षेत्र के अंतर्गत संचालित छोटे उद्योगों में एग्रो आधारित इकाइयां रोजगार और संख्या दोनों के लिहाज से सबसे आगे हैं। अर्बन मास ट्रांजिट कंपनी द्वारा सिटी लॉजिस्टिक प्लान (सीएलपी) के लिए कराए गए सर्वे में यह तथ्य सामने आया है। सर्वे के अनुसार जिले में कुल 10,017 एमएसएमई इकाइयां संचालित हैं, जिनमें 31 हजार करोड़ रुपये से अधिक का निवेश हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक जिले में 2,060 एग्रो आधारित इकाइयां हैं, जहां 16,307 लोगों को रोजगार मिला हुआ है। रोजगार देने के मामले में रेडीमेड गारमेंट उद्योग दूसरे स्थान पर है। जिले की 1,250 रेडीमेड गारमेंट इकाइयों में 5,420 लोग कार्यरत हैं। वहीं इकाइयों की संख्या के आधार पर रिपेयरिंग एवं सर्विसिंग उद्योग दूसरे स्थान पर है। इस क्षेत्र की 1,848 इकाइयों में 4,852 लोग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.