एग्री मॉल में मसालों की मार्केटिंग को देंगे विशेष स्थान : उद्यान मंत्री
लखनऊ, अक्टूबर 3 -- राजधानी में नव निर्मित अत्याधुनिक एग्री मॉल में मसालों की मार्केटिंग के लिए विशेष स्थान आरक्षित किया जाएगा। निर्यात को बढ़ावा देकर अंतर्राष्ट्रीय बजार में यूपी के मसालों की मजबूत पहचान बनाने पर भी जोर दिया जाएगा। उद्यान राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने शनिवार को उप्र स्पाइस कांफ्रेंस व एक्सपो के उद्घाटन समारोह में उद्यमियों व किसानों से सीधा संवाद किया।राजधानी में स्थित उद्यान भवन में आयोजित कार्यक्रम में उद्यान मंत्री ने कहा कि मसाले की खेती कम क्षेत्रफल में की जा सकती है और किसान इससे अधिक से अधिक मुनाफा कमा सकते हैं। मसाला उद्योग से जुड़े उद्यमियों को चाहिए कि वह सीधे किसानों से जुड़ें और कच्चा माल प्राप्त करें। जिससे कच्चे माल के लिए आत्मनिर्भरता सुनिश्चित की जा सके। व्यंजन में स्वाद के साथ ही सेहत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.