एग्रीस्टेक योजना के तहत किसान रजिस्ट्री अभियान शुरू
गोपालगंज, मई 13 -- गोपालगंज। जिले में किसानों की डिजिटल पहचान बनाने के उद्देश्य से एग्रीस्टेक योजना के तहत किसान रजिस्ट्री अभियान शुरू हो गया है। कृषि विभाग ने 30 जून तक जिले के सभी किसानों का शत-प्रतिशत पंजीकरण करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए पंचायत स्तर पर विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं, जहां किसानों का ऑनलाइन पंजीकरण कर उन्हें विशिष्ट किसान पहचान संख्या उपलब्ध कराई जाएगी। यह भी पढ़ें- फार्मर रजिस्ट्री के लिए विशेष कैंप शुरूकिसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि किसान रजिस्ट्री होने के बाद किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में आसानी होगी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा, किसान क्रेडिट कार्ड, कृषि निवेश अनुदान समेत विभिन्न योजनाओं का लाभ सीधे किसान की डिजिटल प्रोफाइल से जुड़ जाएगा। इससे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.