गोरखपुर, मई 4 -- गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा थाना क्षेत्र में जमीन खरीद-फरोख्त के नाम पर लाखों रुपये की ठगी और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि जमीन के एग्रीमेंट में वास्तविक कीमत से कम रकम दिखाकर काश्तकार को धोखे में रखा गया। विरोध करने पर आरोपितों ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चिलुआताल क्षेत्र के मानबेला निवासी बाबूलाल ने बताया कि वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। वर्ष 2024 में घर बनाने और कर्ज चुकाने के लिए उन्होंने अपनी पैतृक जमीन बेचने का निर्णय लिया। इसी दौरान उनकी मुलाकात नाहरपुर निवासी विनोद, गोपाल चंद्र गुप्ता और दीपक चंद्र मद्देशिया से हुई। आरोप है कि मानबेला स्थित करीब 10 डिसमिल जमीन का सौदा 40 लाख रुपये में तय हुआ।27 जून 2024 को आरोपितो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.