संतकबीरनगर, मई 17 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में किसानों की आय बढ़ाने और आधुनिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित एग्रीज योजना के तहत बघौली ब्लॉक क्षेत्र के 30 गांवों का चयन किया गया है। चयनित गांवों में विभागीय टीम द्वारा सर्वे कार्य तेजी से कराया जा रहा है। योजना के अंतर्गत पंजीकृत किसानों को जल्द ही बीज, दवा, कीटनाशक तथा कृषि कार्य से जुड़ी अन्य सामग्री नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। कृषि विभाग के अधिकारियों के अनुसार योजना का लाभ केवल पंजीकृत किसानों को ही मिलेगा। इसके लिए गांव-गांव जाकर किसानों का सत्यापन और जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। किसानों को आधुनिक तकनीक से खेती करने, उन्नत बीजों के प्रयोग तथा फसल सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है। एडीओ एजी विजय पाण्डेय एवं बीटीएम शिवसागर क्षेत्र के विभिन्न ग...