जमशेदपुर, अप्रैल 6 -- गोराई तेली कुलु समाज कल्याण केंद्रीय समिति का पारिवारिक सम्मेलन एग्रिको क्लब हाउस दुर्गा पूजा मैदान में धूमधाम से मनाया गया। इसका उद्घाटन जविधायक पूर्णिमा साहू ने किया। इस पारिवारिक सम्मेलन में पूरे शहर से लगभग एक हजार गोराई परिवारों ने हिस्सा लिया, जिसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले लोगों को पुरस्कृत किया गया तथा समाज के प्रतिष्ठित व्यक्ति को भी ससम्मान आयोजन में सम्मिलित किया गया। इसके साथ ही बच्चों के लिए रंगारंग कार्यक्रम महिलाओं एवं पुरुषों के लिए मनोरंजन खेल का प्रोग्राम रखा गया था, जिसमें सभी परिवार के लिए सुबह एवं दोपहर के खाने का व्यवस्था भी की गई थी। इस दौरान आपसी एकता की झलक देखने को मिली। पूरे प्रदेश सहित अलग-अलग राज्यों से भी हजारों की संख्या में लोग एकत्रित हुए, जिसमें पश्चि...